परवेज अख्तर/सिवान : जिले के बड़हरिया थाना के तेतहली पश्चिम टोला निवासी मन्नू हत्याकांड के आरोपित को थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने गोपालगंज से गुरुवार की शाम में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित धनांव निवासी भूलन मांझी है। बड़हरिया थाना क्षेत्र के तेतहली पश्चिम टोला निवासी मन्नू के साथ मारपीट कर उसकी हत्या कर दी गई थी। मन्नू अली के पिता रहमतुल्लाह अंसारी ने पुलिस को दिए अपने आवेदन में कहा था कि छह सितंबर की शाम छह बजे उनका बेटा मन्नू अली एवं गुफरान अपनी बाइक बरौली से अपने घर तेतहली आ रहे थे।.जैसे ही वे थाना क्षेत्र के धनांव पहुंचे तो ठाकुर जी का मेला लगा हुआ था।.बगल से निकलने प्रयास के दौरान धनांव गांव के मोहन मांझी, नागेंद्र मांझी, अरुण कुमार, रवींद्र शर्मा, भुलन मांझी, रंजय शर्मा, पंकज मांझी सहित नौ लोगों ने हॉकी स्टीक, रॉड, लाठी आदि से मेरे बेटे पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिए। उसे इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में लाया गया जहां से चिकित्सकों ने चिंताजनक स्थित देखते हुए गोरखपुर रेफर कर दिया। गोरखपुर में इलाज के दौरान मनु अली की मौत हो गई। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि अभी मुख्य आरोपित की गिरफ्तारी हुई है। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…