परवेज़ अख्तर/सिवान : जिले के मैरवा थाना परिसर में शनिवार को मोहर्रम और महावीरी पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। इसे में अखाड़ेदारों को पुलिस प्रशासन ने कई निर्देश दिए। थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने कहा की मैरवा में प्रत्येक वर्ष शांति और सौहार्द वातावरण में मुहर्रम और महावीरी पूजा के अखाड़े निकाले जाते हैं । इस परंपरागत को कायम रखते हुए शांति और सौहार्दपूर्ण तरीके से मोहर्रम और महावीरी पूजा मनाया जाए। उन्होंने कहा कि अखाड़ा के लिए अनुज्ञप्ति के नियमों का हर हाल में पालन करना हो गा। इसका उल्लंघन करने वालों पर करवाई होगी। उन्होंने कहा कि समय का पालन करते हुए अखाड़ा निकाल जाए। उन्होंने यह भी कहा कि इस बार शांति और सौहार्द पूर्ण वातावरण में अखाड़े संपन्न होने पर जिला प्रशासन अखाड़े को पुरस्कृत करने का विचार कर रही है ।शांति समिति की बैठक में अली अकबर अंसारी मोहम्मद जमीर प्रभु जी भागवत प्रसाद सुनील कुमार मोहम्मद इजहार मोहम्मद इकबाल समेत कई लोग शामिल थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…