Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

संवीक्षा में विलंब से पहुंचे निर्दलीय प्रत्याशी विवेक सिंह का नामांकन हुआ रद्द

परवेज़ अख्तर/सिवान:
शनिवार को विधानसभा चुनाव में नामांकित प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की संवीक्षा हुई। इस दौरान कई प्रत्याशियों के नामांकन पत्र में त्रुटि व संवीक्षा के दौरान निर्वाची पदाधिकारी के यहां निर्धारित समय से लेट पहुंचने के चलते नामांकन रद कर दिया गया। इसमें बड़हरिया विधानसभा क्षेत्र से विवेक सिंह पटेल का निर्धारित समय से छह मिनट देर पहुंचने के चलते रद हो गया। इसको लेकर रविवार को लोगों के बीच कई तरह की चर्चाएं होती रही। अपने कुछ समर्थकों के साथ उक्त प्रत्याशी कलेक्ट्रेट के आसपास भी दिखे। उन्होंने राजनीतिक दबाव में साजिश के तहत नामांकन रद करने की बात कही।

कहा कि इसको लेकर जिला निर्वाची पदाधिकारी सह डीएम व चुनाव आयोग से लिखित शिकायत की है। साथ ही हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाने की रणनीति पर विचार कर रहे हैं। इधर नामांकन रद होने से एक तरफ खुशी तो दूसरे तरफ गम का माहौल बड़हरिया के लोगों में देखा जा रहा है। प्रतिद्वंदी खेमा नामांकन रद की सूचना से खुश दिखा, वहीं इनके समर्थकों में मायूसी देखी गई । इस संबंध में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम अमित कुमार पांडेय ने बताया संवीक्षा के दौरान निर्धारित समय से ये छह मिनट देर से पहुंचे थे, इस कारण इनका नामांकन पर्चा निर्वाची पदाधिकारी द्वारा रद कर दिया गया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026