मैरवा: स्कूल से लौट रही शिक्षिका के कार पर हमला

  • दो नकाबपोश युवकों ने किया हमला
  • दो दिन पूर्व स्कूल में हुआ था विवाद

परवेज अख्तर/सिवान: कबीरपुर गांव के हाई स्कूल से घर लौट रहीं शिक्षका के कार पर शनिवार को असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया। दो नकाबपोश बाइक सवार युवकों ने कार पर पत्थर से हमला किया। पत्थर कार चला रहे चालक के गेट पर लगा। हमला करने वाले दोनों युवक मौके से फरार हो गये। अचानक हमला किये जाने से कार दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गयी। हमले के बाद स्कूल के शिक्षक और शिक्षिका सदमे में हैं। दो दिन पूर्व स्कूल में बच्चों के डांटने को लेकर विवाद के बाद हमले की आशंका जतायी जा रही है। शिक्षकों ने इस घटना की निंदा की है। साथ हीं स्कूल में आने वाले महिला शिक्षक की सुरक्षा की मांग की है। मैरवा की रहने वाली शिक्षका कबीरपुर स्कूल से कार से घर लौट रही थी।

कबीरपुर चौराहे के समीप बाइक सवार पर दो युवक में से एक ने पत्थर मार दिया। पत्थर कार चला रहे चालक के शीशे के नीचे लगा। जिससे गेट क्षतिग्रस्त हो गया। कार पर पत्थर मारने के बाद दोनों युवक मौके से फरार हो गये। दोनों ने अपना चेहरा छुपा रखा था। सूत्रों के अनुसार दो दिन पूर्व स्कूल में शिक्षिका ने किसी छात्र को डांटा था। जिसको छात्र और शिक्षका के बीच नोंकझोक भी हुई थी। हमले के पीछे इस विवाद को कारण माना जा रहा है। हालांकि हमला करने वाले को शिक्षिका पहचान नहीं पायी हैं। ऐसे में जांच के बाद कुछ कहा जा सकता है। समाचार भेजे जाने तक शिक्षिका ने थाने में शिकायत नहीं की है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026