पचरुखी: प्रमुख की कुर्सी के लिए नवनिर्वाचित सदस्यों को लुभाने में जुटे प्रत्याशी

  • पचरुखी में 25 बीडीसी सदस्यों का पद है सृजित
  • 13 सदस्यों के समर्थन वाले प्रत्याशी बनेंगे प्रमुख

परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की समाप्ति के उपरांत प्रखंड में प्रमुख व उप प्रमुख की कुर्सी के लिए कवायद शुरू हो चुकी है। हालांकि अभी प्रमुख अथवा उप प्रमुख की रेस में कुल कितने प्रत्याशी हैं, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। लेकिन, चर्चा इस बात की है कि एक तरफ पूर्व प्रमुख तो दूसरी तरफ निर्वतमान प्रमुख के चचेरे भाई प्रमुख की दौड़ में आमने सामने हैं। अपने-अपने पक्ष में निर्वाचित सदस्यों का समर्थन प्राप्त होने का दावा भी कर रहे हैं। जबकि उप प्रमुख की कुर्सी के लिए कई प्रत्याशी अपने समर्थन के लिए नवनिर्वाचित सदस्यों से सम्पर्क साधना शुरू कर दिए हैं। ताकि वे अपने पक्ष में समर्थन जुटा सकें। बतादें कि प्रखंड में कुल 25 बीडीसी सदस्य का पद सृजित है।

जिसमें प्रमुख या उपप्रमुख की कुर्सी पर काबिज होने के लिए कम से कम 13 बीडीसी सदस्यों के समर्थन की दरकार है। फलस्वरूप प्रमुख या उप प्रमुख की दावेदारी कर रहे प्रत्याशी नवनिर्वाचित सदस्य सह वोटरों को अपने पक्ष में करने के लिए हर तरह का हथकंडा अपना रहे हैं। हालांकि इस चुनाव में वोटर सह नवनिर्वाचित बीडीसी सदस्य भी पिछले चुनावों से सबक लेकर फूंक-फूंककर कदम रख रहे हैं और दोनों ही प्रत्याशियों को अपने-अपने तरीका से समर्थन देने का आश्वासन दे रहे हैं। फलस्वरूप दोनों प्रत्याशी प्रमुख की कुर्सी के लिये जादुई आंकड़ा पार कर लेने का दावा कर रहे हैं। हालांकि किसका दाव कितना सटीक है, यह तो चुनाव के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026