परवेज अख्तर/सिवान: मुफस्सिल पुलिस को मंगलवार को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने बाइक चोरों के गैंग का पर्दाफाश किया है। बाइक चोरी के आरोप में दो युवकों के पास से चोरी की एक बाइक भी बरामद की गयी है। पकड़े गए दोनों युवकों में बाघड़ा निवासी पंकज कुमार व खरौरा गांव के निवासी जिसान बताया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर दोनों को गिरफ्तार किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार 20 नवंबर को दारोगा राय कॉलेज के समीप से बाइक चोरी हुई थी। इस मामले में वाहन स्वामी की ओर से अज्ञात चोरों के खिलाफ स्थानीय थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। इधर काफी दिनों से पुलिस वाहन चोरों की तलाश में लगी थी। पुलिस की पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया है कि बाइक चोरी कर सभी ग्राहकों को कम दाम पर बेच देते थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…