परवेज अख्तर/सिवान: पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर आरपीएफ के मुख्य सुरक्षा आयुक्त रफीक अहमद अंसारी ने बुधवार को सीवान जंक्शन के आरपीएफ पोस्ट का विस्तृत निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय रिकॉर्ड चेक करने के अलावा बल सदस्यों का सुरक्षा सम्मेलन लिया गया. बल सदस्यों से उनके शिकायतों को पूछा गया तथा शीघ्र ही उसके संबंध प्रभावी कार्ययोजना बनाई, ताकि यथाशीघ्र शिकायतों का निस्तारित किया जा सके.
मुख्य सुरक्षा आयुक्त द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों व स्टाफ को डयूटी पूर्ण सतर्कता से करने, डयूटी के दौरान अपने वर्दी को उच्चस्तरीय रखने, टीओपीबी के अपराधियों पर विशेष निगरानी रखने तथा ट्रेनों की स्कोर्टिंग सतर्कता के साथ करने के दिशा निर्देश दिए.इसके साथ-साथ उन्होंने सीसीटीवी कक्ष, आरपीएफ बैरक, स्टेशन प्लेटफॉर्म, सर्कुलेटिंग एरिया, आरक्षण केंद्र के सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिया.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…