परवेज अख्तर/सीवान:- जिले के मैरवा स्थानीय पुलिस ने प्रेमी युगल की शादी कराकर अनोखी मिसाल पेश की है. शुक्रवार की सुबह मैरवा थाने में पहुंच अपने को एक दूसरे का प्रेमी बताते हुए तथा एक दूसरे के बिना नहीं जी पाने की बात कहते हुए एक प्रेमी युगल मैरवा थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह से अपने लिए न्याय की गुहार करने लगा .थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने दोनों की उम्र तथा पते आदि की पड़ताल कर दोनों के परिजनों तथा कुछ संभ्रांत लोगों को बुलाकर उनसे इसकी चर्चा की. प्रेमी युगल के परिजन समझाने बुझाने के बाद दोनों की शादी को तैयार हो गए. थानाध्यक्ष ने दोनों की शादी सभी की रजामंदी के बाद मैरवा के चननियाडीह मंदिर पर करा दिया. दूल्हा मैरवा के नवलपुर का छोटू शर्मा तथा दुल्हन धरहरा की निशा कुमारी की शादी करा दी. दोनों के परिजन राजी खुशी अपने घर को विदा हुए. इस घटना को लेकर स्थानीय लोग पुलिस की कार्यशैली की प्रसंशा कर रहे हैं.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…