परवेज अख्तर/सिवान : जिलाधिकारी सह स्वास्थ्य दंडाधिकारी के आदेश के आलोक में गुरुवार की दोपहर जिला मलेरिया पदाधिकारी सह जिला मेडिकल जांच नोडल पदाधिकारी मणिराज रंजन गुठनी पहुंचे और सम्राट पैथोलॉजी सेंटर पर जा कर पूछताछ की। टीम के पहुंचे के पहले ही संचालक पैथोलॉजी सेंटर छोड़कर फरार हो चुका था, लेकिन पूछताछ के क्रम में मकान मालिक ने बताया कि यहां किसी भी पैथोलॉजी का संचालन नहीं हो रहा है। मालूम हो कि अवैध डॉक्टरों और पैथोलॉजी सेंटरों के खिलाफ लगातार शिकायतें मिलने के बाद जिला मजिस्ट्रेट सह स्वास्थ दंडाधिकारी के निर्देश पर पिछले कई दिनों से जिला नोडल पदाधिकारी एमआर रंजन द्वारा जगह-जगह छापेमारी की जा रही है। बताते चलें कि जांच के क्रम में ही नोडल पदाधिकारी ने दो दिन पूर्व मैरवा के एक सेंटर को सील कर दिया था, जिसकी सूचना मिलते ही गुठनी और इर्दगिर्द के के बाजारों में स्थित पैथोलॉजी सेंटरों के संचालक सेंटर में ताला जड़ कर फरार हो गए हैं।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…