पचरुखी प्रखंड

पचरुखी कब्रिस्तान की घेराबंदी के लिए बैठक

परवेज अख्तर/सीवान :- जिले के पचरूखी प्रखंड के तरवारा बाजार के बड़े कब्रिस्तान सरकारी घेराबंदी कराने के लिए काजी टोला में अहम बैठक मरगुब सईद अंसारी के यहा हुआ जिसमे गाँव के मुस्लिम समुदाय के लोगों शामिल हुए। तरवारा कब्रिस्तान की घेराबंदी कराने के लिए मुस्लिम समुदाय के लोग ब्लॉक से लेकर जिला तक आवेदन देकर कब्रिस्तान की घेराबंदी कराने के लिए माँग करते आ रहे हैं, लेकिन प्रशासनिक उदासीनता एवं जनप्रतीनिधि के खामोशी के वजह से आज तक तरवारा कब्रिस्तान की घेराबंदी नहीं हो सका जबकि साल भर पहले डीसीएलआर के आदेश अनुसार ब्लॉक के माध्यम से चार चार सरकारी अमीन से पैमाइस कराया गया और अगल बगल के खेतिहर द्वारा कब्रिस्तान की जमीन अतिक्रमन कर लिया गया है, यहा तक कब्रिस्तान में आने जाने का रास्ता उसको भी अवरुद्ध कर दिया गया जबकि इस कब्रिस्तान में काजी टोला, कुरूम टोला, तरवारा अंसारी मोहल्ला, शाह टोली मोहल्ला की मयीयत दफन किया जाता है इस कब्रिस्तान की रकबा एक बीघा पाँच कट्ठा सोलह धुर है आज बैठक कर एलाके के सारे मुस्लिम समाज के लोग बिहार के माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मांग करता है। इस बैठक में शामिल मौलाना मोहम्मद अली साहब, मौलाना अब्दुल हमीद साहब, ग्यासुदिन साहब, भोला साई, करीमउल्लाह ठीकेदार, इफ्तेखार अली उर्फ सोनू बाबु, मोहम्मद इस्लाम अंसारी, जलालुद्दीन अंसारी, बाबू मोहम्मद अंसारी, मोहम्मद साबिर अंसारी, फूल मोहम्मद अंसारी, नौशाद अहमद, जदयू के सीनियर लीडर अब्दुल करीम रिजवी, मौलाना फै‍याज़ आलम, मुमताज आलम, शेख नौशाद आलम, नेयाज अहमद सैफी, गोल्डेन सैफी, बाबूजान सैफी, मोहम्मद हदीस अंसारी. आदि मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026