परवेज अख्तर/सिवान : जिले के गुठनी प्रखंड के बरपलिया पंचायत के खिरौली गांव में बुधवार को बीडीओ धीरज कुमार ने मुखिया, सरपंच,डीलरों तथा वार्ड सदस्यों के साथ बैठक कर क्षेत्र में यथाशीघ्र शौचालय निर्माण में तेजी लाने का निर्देश दिया। बीडीओ ने ग्रामीणों से अपील किया कि जिनके घरों में शौचालय नहीं है वे शीघ्र शौचालय बनवा लें। ताकि खुले में शौच से मुक्ति मिल सके। जिनके घर में शौचालय नहीं होंगे वे सरकारी से मिलने वाली योजनाओं से वंचित रह जाएंगे। उन्होंने जनप्रतिनिधियों एवं डीलरों से लोगों को शौचालय निर्माण के लिए प्रेरित करने की अपील की। इस मौके पर इंदिरा आवास सहायक सह शौचालय निरीक्षक प्रदीप सिंह, पीआरएस धनंजय शर्मा, स्वच्छताग्राही रामचंद्र राम, दिलीप राम के साथ मुखिया प्रतिनिधि उदय राम, सरपंच प्रतिनिधि शिवशंकर पश्वान वार्ड सदस्य आनंद प्रकाश, उप मुखिया हरेंद्र सिंह, धर्मेंद्र राम, ध्रुवदेव यादव, अवधबिहारी पांडेय के साथ डीलर रामहरि चौधरी, हंसनाथ राम, भारत सिंह समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…