नौतन

प्रशासन की लापरवाही से घरों में रह रहे प्रवासी मजदूर, लोगों में दहशत

परवेज अख्तर/सीवान :- नौतन प्रशासन की लापरवाही से प्रवासी मजदूर अपने घरों में रह रहे हैं। कोरोना संकट के इस दौर में एक ओर जहाँ देश-प्रदेश में नित नए कोरोना के मामले सामने आने से कोरोना योद्धाओं से लेकर आम आदमी तक भयाक्रांत एवं परेशान हैं वहीं कुछ जगहों पर प्रशासनिक लापरवाही के कारण भी इसको बढ़ावा मिल रहा है । नौतन प्रखंड के कई गाँवों में प्रवासी मजदूर बंद सीमाओं के इतर पगडंडियों और कमी पानी वाले नदी-घाटों से होकर पैदल, साइकिल और बाइक से अपने घरों में आकर रह रहे हैं। ग्रामीणों द्वारा कई माध्यमों से इसकी सूचना कई बार प्रशासन को दिये जाने के बाद भी प्रशासन अपनी जिम्मेदारियों से बचने का प्रयास कर रहा है । ऐसे में छुपकर रह रहे मजदूरों में अगर कोई संक्रमित पाया जाता है तो उसके साथ साथ प्रशासन भी जवाबदेह होगा। गौरतलब है कि नौतन प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गाँवों में चोरी-छीपे अंधेरे में उत्तर प्रदेश की सीमाओं को लांघ कर प्रवासी मजदूर अपने घरों में आकर रह रहे हैं। ग्रामीणों एवं बुद्धिजीवियों द्वारा स्थानीय प्रशासन एवं प्रतिनिधियों को इसकी सूचना देने के बावजूद भी प्रशासन और प्रतिनिधियों के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रहा है। ऐसे में बाहर से आकर घरों में रह रहे प्रवासी मजदूरों के मुहल्ले और ग्रामवासियों में अलग ही भय का माहौल बना हुआ है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026