Gopalganj News in Hindi

बाइक से धक्का मारने का विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट

परवेज अख्तर/गोपालगंज :- जिले के भोरे थाना क्षेत्र के जागीरदारी बगहवां गांव बाछी खिला रही एक महिला के पैर पर इसी गांव के एक युवक ने अपनी बाइक चढ़ा दी।जब महिला ने विरोध जताया, तो उसे तथा बचाने आए उसके भसुर को मारपीट कर घायल कर दिया गया।मामले में पीड़िता के बयान पर स्थानीय थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। बताया जाता है कि जागीरदारी बगहवां गांव निवासी गोरख भगत की पत्नी पानमती देवी अपने घर के पास बाछी खिला रही थी कि उसी गांव के सुभाष भगत और बुधिया देवी बाइक पर सवार होकर आए और बाछी खिला रही पानमति देवी के पैरो पर बाइक चढ़ा दिए।विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी।इस दौरान अजय कुशवाहा ने इसके कपड़े फाड़ते हुए गले से मंगलसूत्र भी छीन लिया. घटना के दौरान उसे बचाने आए भसुर रामदेव भगत की भी पिटाई कर दी गई।पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026