परवेज़ अख्तर/सिवान:- महादेवा ओपी थाना क्षेत्र के आकोपुर निवासी बबन मांझी के पुत्र शम्भू मांझी की हत्या दीपावली के संध्या अपराधियों ने उसके घर के समीप ही जुआ खेलने के दौरान सिर में गोली मार दी थी और फरार हो गये थे. जिसके बाद आनन-फानन में घायल को परीजनों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था. हत्या मामले में मृतक की मां के आवेदन पर तीन को आरोपित करते हुए महादेवा ओपी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी. जिसके बाद पुलिस ने घटना स्थल पर जल्द 24 घंटे में अपराधियों की गिरफ्तार करने की अस्वाशन दिया था. गिरफ्तारी नहीं होने के बाद परीजनो व ग्रामीणों ने महादेवा ओपी थाना का घेराव भी किया था. जिसके बाद पूरे परिजनों ने अपराधियों की गिरफ्तारी के किये जिलाधिकारी का भी घेराव किया. लेकिन 19 दिन बाद शंभू मांझी के श्राद्धकर्म बीतने के बाद भी पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं कर सकी. अपराधी खुलेआम घूम रहे है और पुलिस हाथ पर हाथ रखे बैठी है. आज भी परिजन अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए आस लगायी बैठी है. परिजनों ने बताया कि यदि गिरफ्तारी नहीं होती है तो हमलोग फिर घेराव करेंगे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…