प्रवेज़ अख्तर/सिवान- जिले के जी बी नगर थाना क्षेत्र के तरवारा बाजार से बुधबार को सहायक खनन पदाधिकारी सिवान श्री सीता शरण ने ईट से लदी ट्रैक्टर को जप्त करते हुए चालक को गिरफ्तार कर जी बी नगर थाना को सुपुर्द कर दिया। बतादे की जी बी नगर थाना क्षेत्र के नौतन गॉव स्थित प्रमोद ईट उद्योग से ट्रैक्टर पर ईंट लेकर मुहफसिल थाना क्षेत्र के अमलोरी सड़सर जा रहा था तभी खनन पदाधिकारी की नजर पड़ गई और जाँच के बाद आवशयक कागजात प्रस्तुत नही करने पर ट्रैक्टर पर लदे ईंट और नौतन गॉव निवासी चालक मनोहर राम के पुत्र भुआली राम को गिरफ्तार कर लिया। इस सन्दर्भ में पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया की सहायक खनन पदाधिकारी श्री सीता शरण के लिखित आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।
इसे भी पढ़े!
चांदपाली गांव की घटना में अब तक एसपी के आदेश के बाद भी एफआइअार दर्ज नहीं
जख्म प्रतिवेदन को ले पुलिस से ज्यादा परिजन बेचैन परवेज अख्तर/ सिवान:- जिले के जीरादेई थाना क्षेत्र के चांदपाली गांव में 16 अप्रैल को हुई फायरिंग मामले में स्थानीय पुलिस ने घटना के चार दिन बाद भी प्राथमिकी नहीं की है। हालांकि इस घटना को पुलिस कप्तान नवीनचंद्र झा ने गंभीरता से लेते हुए दूसरी […]
देसी कट्टा के साथ हत्यारोपी गिरफ्तार
परवेज़ अख्तर/सीवान:- जिले के नबीगंज ओपी थाना क्षेत्र के पड़ौली साह टोला निवासी रजनीश कुमार सिंह को ओपी प्रभारी रवींद्र पाल ने एक चोरी की बाइक और देसी कट्टा के साथ नबीगंज ब्रह्मस्थल स्थित कबाड़ी खाना के पास से गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार रजनीश सिंह पूर्व में वर्ष 2013 के अक्टूबर […]
नीलगाय को बचाने बेलोरो पेड़ से टकराई
परवेज़ अख्तर/सीवान:- जिले के जी बी नगर थाना क्षेत्र के माधोपुर गॉव के पास एस एच 73 पर मंगलबार को अचानक नीलगाय सामने आ जाने से नीलगाय को बचाने के दौरान चालक के नियंत्रण खो देने के कारण सड़क के किनारे पेड़ से टकरा कर क्षति ग्रस्त हो गई। बतादे की गोपालगंज जिले के सिधवलिया […]