Categories: हाजीपुर

हाजीपुर: कृषि यंत्र लेकर जा रहे वृद्ध की वाहन ठोकर से मौत

हाजीपुर: कृषि यंत्र को बनाकर घर जा रहे एक वृद्ध की अज्ञात वाहन की ठोकर से मौत हो गई। घटना बुधवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे महुआ मंगरू चौक से पहाड़पुर होते हुए इमादपुर जाने वाली सड़क पर पहाड़पुर टाड़ा के पास हुई। घटना के बाद लोगों ने मार्ग को करीब 2 घंटे तक जाम कर दिया।

मृतक 70 वर्षीय जनक सहनी महुआ थाने के पहाड़पुर टारा में अपने दामाद जालंधर सहनी के यहां वर्षों से रह रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार जनक सहनी कृषि यंत्र बनाने के लिए पहाड़पुर चौक आए थे और काम होने के बाद पैदल ही घर जा रहे थे। वह घर के पास पहुंचे ही थे कि किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें ठोकर मार दी जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। लोगों ने यह भी बताया कि उन्हें ठोकर मारते किसी ने देखा नहीं। जब उन्हें सड़क पर लहूलुहान देखा गया तो लोगों की भीड़ जुट गई और सड़क जाम हो गयी।

इधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, हाजीपुर भेज दिया। इसके बाद सड़क पर आवागमन शुरू हुआ। घटना पर लोगों ने दुख जताते हुए मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026