बीआरसी दरौंदा के प्रांगण में विधायक ने किया पौधारोपण

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौंदा प्रखंड क्षेत्र के बीआरसी केंद्र के परिषर में गुरुवार को दरौंदा विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह ने पौधारोपण किया. इस दौरान दर्जनों भिन्न भिन्न तरह के पौधे लगाए गए. बृक्षारोपण के दौरान विधायक व्यास सिंह ने कहा कि पर्यावरण के संरक्षण के लिए सभी लोगो को बृक्षारोपण करना चाहिए. पौधारोपण के समय मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी के मौजूद नहीं रहने पर नाराजगी जाहिर किया. उन्होंने कहा कि यहां पंचायत रोजगार सेवक द्वारा आधा अधूरा कार्य किया. जो निराशाजनक है. साथ ही उन्होंने कहा कि जैसे ही विधायक मद में पैसा आएगा बीआरसी के चारो तरफ चहारदीवारी किया जाएगा.

जिससे मवेशी प्रांगण में नहीं आए और पौधे सुरक्षित रहे. सबसे पहले उन्होंने धनौती गांव निवासी बड़ा बाबू के निवास स्थान पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया. उसके बाद बीआरसी परिषर में पौधारोपण किया. इस दौरान बीडीओ दिनेश कुमार सिंह, बीइओ शिवजी महतो, प्राचार्य लालबाबू सिंह, बीआरपी हरिचरण यादव, सामाजिक कार्यकर्ता रवि सिंह, उमाशंकर सिंह, बृजनंदन सिंह, विजय गिरी, वशिष्ठ नारायण सिंह, मनीष कुमार, मंटू तिवारी, सुमित कुमार, ब्रजेश तिवारी, कपिलदेव सिंह, मनीष पाठक, पवन कुमार, विशाल सिंह, सुधांशु कुमार, जनार्दन सिंह के अलावे अन्य लोग मौजूद रहे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026