भगवानपुर हाट

किराना दुकान में आग लगने से तीन लाख से अधिक की संपति हुई राख

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के डेहरी बाजार में शनिवार की रात करीब साढ़े दस बजे एक किराना दुकान में आग लगने से तीन लाख से अधिक की संपत्ति जलकर राख हो गई। दुकान मालिक बदरजमी निवासी बृज किशोर प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि शनिवार की रात करीब साढ़े नौ बजे अपनी दुकान बंद कर घर आ गया। घर पहुंचने के कुछ देर बाद सूचना मिली कि दुकान में आग लग गई है। दुकान से आग की लपटें निकल रही हैं। जब तक वापस दुकान के पास गया दुकान में रखा सब सामान जलकर राख हो गया था। बाद में ग्रामीणों के मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। इस अगलगी में दुकान में रखी सामग्री राशन, चोकर, तेल, साबुन, चीनी, मैदा, दाल आदि सामान जलकर राख हो गए। दुकान मालिक ने इसकी सूचना थाना एवं अंचल कार्यालय में दी है। सीओ युगेस दास ने हल्का कर्मचारी को जांच का आदेश दिया है। परचून की सामाग्री, फ्रिज, इंवर्टर, बैट्री आदि जल कर नष्ट हो गया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026