छपरा: चुनावी रंजिश को लेकर एकमा प्रखण्ड के चनचौरा ग्राम पंचायत के मोहब्बत नाथ के मठिया गांव में मंजूषा देवी व नीरज भारती मां – बेटा की पिटाई इसी गांव के विवेक भारती उर्फ रामो भारती समेत चार लोगों ने घर में घुसकर कर दिया है. घायल मां-बेटा का प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में अस्पताल के चिकित्सक डॉ. विकास कुमार विमल ने किया. बताया जाता है कि चनचौरा ग्राम पंचायत के वार्ड 5 से वशिष्ठ भारती और विवेक भारती उर्फ रामो भारती चुनाव मैदान में रहे.
चुनाव में विवेक भारती उर्फ रामो भारती जीत गये. चुनाव में जीत- हार को लेकर दोनों मे कहासुनी हुआ था. इसी मामले को लेकर विवेक भारती उर्फ राम भारती समेत चार लोगों ने वशिष्ठ भारती के घर में घुसकर मां -बेटा की पिटाई कर दिया गया है. इस संबंध में रसूलपुर थाने में घायलों के द्वारा मामला दर्ज कराया गया है. पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है.
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…