Categories: पटना

पूर्व विधायक के बॉडीगार्ड और ड्राइवर की दादागीरी….साइड नहीं देने पर बीच सड़क पर बाईक चालक को पटक-पटककर पीटा

पटना: मोतिहारी में पूर्व विधायक के बॉडीगार्ड का हनक देखिये। हॉर्न बजाने पर बाइक चालक ने साइड नहीं दिया तो बीच सड़क पर पटक-पटककर पीटा। किसी ने ये वीडियो बना लिया, जो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में बॉडीगार्ड व ड्राइवर की पिटाई से युवक का कपड़ा भी फटा हुआ दिखाई दे रहा है। घटना सोमवार की शाम मोतिहारी के छोटा बरियारपुर होमगार्ड मैदान के पास की बतायी जा रही है। युवक की पिटाई देखते हुए राहगीरों की भीड़ भी दिखाई दे रही है। हालांकि पूर्व विधायक बीच बचाव करते नजर आ रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर एक पुलिस वाला वर्दी में और हाथ में कारर्बाइन लिए हुए है और एक युवक की बीच सड़क पर पटक कर पिटाई कर रहा है। सिपाही उस युवक को सड़क पर पटक कर मुंह पर जूता रखे हुए है। यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में हरसिद्धि विधानसभा के पूर्व विधायक महेश्वर सिंह गाड़ी से निकलकर बॉडीगार्ड से युवक को छुड़ाते नजर आ रहे हैं।

बताया जाता है पूर्व विधायक व राजद प्रदेश उपाअध्यक्ष की गाड़ी के सामने एक युवक जा रहा था। गाड़ी के हॉर्न बजाने के बाद भी युवक साइड नहीं दिया। इतने में बॉडीगार्ड आग बबूला होकर गाड़ी से उतरा व युवक को पकड़ कर बीच सड़क पर पटक कर पीटने लगा। वहीं युवक के पिटाई में ड्राइवर भी साथ दे रहा था। वीडियो में युवक द्वारा भी बॉडीगार्ड पर हाथ चलते देखा जा रहा है। पिटाई के समय राहगीरों की भीड़ जमा होते व मामला बढ़ते देख उक्त गाड़ी से निकल पूर्व विधायक युवक को बॉडीगार्ड से छुड़ाते नजर आ रहे हैं।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024