परवेज़ अख्तर/सिवान:- जिले के जी. बी. नगर थाना क्षेत्र के उसरी गांव में सोमवार की देर रात अनियंत्रित कार बिजली के पोल में टकराने से ट्रांसफार्मर गिर गया। जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने कार को जप्त कर लिया है। इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि इस दुर्घटना में किसी के जान-माल की नुकसान होने की सूचना नहीं है।घटना के बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गया। इस संबंध में बिजली विभाग के जेई पंकज कुमार ने लाइनमैन जुगेश साह एमआरसी अंकित कुमार व स्थानीय लोगों के बयान पर जीबीनगर थाने के उसरी गांव निवासी स्व. राजेंद्र मांझी के पुत्र प्रेम कुमार पर एफआईआर दर्ज किया गया है। आवेदन में जेई पंकज कुमार ने कहा है कि इस दुर्घटना में बिजली कंपनी को 146921 का नुकसान हुआ है। दुर्घटना में लगभग 30 उपभोक्ताओं का विद्युत बाधित हो गया है। जिससे उसरी गांव के लोगों को काफी परेशानी हो रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…