Siwan News

मुखिया के भतीजा को चाकू मारा

दो गुटो में हिंसक झड़प में एक का टुटा हाथ तो दूसरे को लगी चाकू

मामला: मोबाइल चोरी के विवाद का

परवेज़ अख्तर/सीवान:- जिले के बड़हरिया थाना इलाका के लकड़ी दरगाह पंचायत के मुखिया के भतीजे अजहरुद्दीन पर हमलावरों ने चाकू से प्रहार कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया जबकी दूसरे गुट के असरार अहमद का हाथ हिंसक झड़प में टूट गया है। आनन-फानन में ग्रामीणो के सहयोग से दोनों घायलो को इलाज हेतु बड़हरिया प्राथमिक स्वास्थ केंद्र में भर्ती कराया गया जहाँ त्वरित उपचार के बाद दोनों को सिवान रेफर कर दिया गया है। उक्त घटित घटना मोबाईल चोरी के बिवाद को लेकर घटी है। दोनों घायल अलग-अलग गाँव के बताये जा रहे है। इस सन्दर्भ में बड़हरिया थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया की अभी तक किसी भी पीड़ित के द्वारा कोई लिखित शिकायत नही दी गयी है जिस आधार पर आगे की कारवाई की जा सके। लेकिन उड़ती हुर्इ सुचना के आधार पर पुलिस टीम को मौके पर भेज दिया गया है ताकि घटना की जानकारी मिल सके।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026