Siwan News

​नवविवाहिता की हत्या कर शव किया गायब, एक गिरफ्तार​

परवेज़ अख्तर/सीवान:- जिले के मैरवा थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता की हत्या कर ससुराल वालों ने शव को गायब कर दिया। इस संदर्भ में मृतका के पिता ने मैरवा थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। इस संदर्भ में बताते हैं कि जिले के असांव के उमाशंकर चौहान ने अपनी बेटी कुसुम की शादी 21 अप्रैल 2018 को मैरवा थाना क्षेत्र के इंग्लिश निवासी युगल चौहान के पुत्र सुग्रीव चौहान के साथ की थी। सुग्रीव चौहान की यह दूसरी शादी थी। शादी के कुछ समय बाद से ही परिवार में अनबन हो जाने को लेकर मैरवा थाना क्षेत्र के बहुचक में पति-पत्नी किराए का मकान में लेकर रह रहे थे। इसी बीच नव विवाहिता की हत्या कर शव को गायब कर दिया गया। इसकी सूचना किसी ने मृतका के मायके वालों को फोन कर दी। मृतका के पिता उमाशंकर चौहान अपनी बेटी के ससुराल पहुंचे और पूछताछ की तो ससुराल वालों ने बात बनाने की और कहा कि वह मायके चली गई है। उमाशंकर चौहान ने अपनी बेटी कुसुम कुमारी की हत्या का आरोप ससुराल वालों पर लगाकर मैरवा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बहुचक में किराए के मकान की तलाशी ली। वहां एक मंगलसूत्र बरामद हुआ। आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि 15 दिनों पहले एक पिकअप वैन पर रात में कुछ सामान लादा जा रहा था। पुलिस मान रही है कि उसी पिकअप से हत्या कर महिला का शव कहीं ले जा कर फेंक दिया गया। पुलिस ने मृतका के ससुर युगल चौहान को गिरफ्तार कर लिया है।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026