दरौंदा

संगीत मंडली ने किया मतदाताओं को जागरूक

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के आंदर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय अर्कपुर पोखरा के पास गुरुवार को मतदाता जागरूकता अभियान को लेकर डीएम के कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी,लेकिन जब ग्रामीणों ने सुना कि कार्यक्रम में डीएम नहीं आ रहीं हैं तो सभी महिला एवं पुरुष मायूस होकर अपने-अपने घर लौटने लगे,लेकिन ग्रामीणों की मायूसी को देखते हुए संगीत मंडली ने अपने संगीत, कविता,दोहा सहित अन्य कला को प्रस्तुत कर मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया। संगीत मंडली लगातार तीन घंटे तक कार्यक्रम प्रस्तुत की।बता दें कि डीएम का कार्यक्रम खासकर अर्कपुर पंचायत के मतदान केंद्र 233, 234, 235 एवं सदलपुर गांव के मतदान केंद्र 237 पर मतदाताओं का वोट प्रतिशत कम होने के कारण जागरूकता को लेनिर्धारित था। कार्यक्रम की अध्यक्षता अर्कपुर की मुखिया इना बैठा ने की।मौके पर बीडीओ सुलेखा कुमारी, सीओ रामेश्वर राम,बीईओ ज्ञासुदीन अंसारी, बीएओ अशोक सिंह, असांव थानाध्यक्ष खुर्शीद आलम,रघुनाथपुर थानाध्यक्ष अभिमन्यु कुमार, आंदर कैप्टन शहनवाज, बीआरपी गणेश राम, शिक्षक राममनोहर पाठक, कमाल, जयप्रकाश ठाकुर,अमरनाथ यादव, संजय बैठा संगीत मंडली की लीडर रागिनी सिंह, रंजीत दुबे, गौरीशंकर साह, विनय सिंह, त्रिलोकी राम सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026