Barharia Siwan News

सरपंच पर दो लाख रुपये रंगदारी मांगने की प्राथमिकी

परवेज अख्तर/सिवान : सिवान कोर्ट के आदेश पर 11 माह बाद बड़हरिया थाना में पकड़ी पंचायत के सरपंच एबरार अहमद उर्फ लड्डन के विरुद्ध दो लाख रुपया रंगदारी मांगने को लेकर बुधवार की शाम में प्राथमिकी कांड सं. 105/ 19 में दर्ज की गई है। विदित हो कि थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव निवासी असलम अली की बीबी आसमा तारा खातून ने 11 माह पहले मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में पकड़ी पंचायत के सरपंच एबरार अहमद उर्फ लड्डन पर दो लाख रुपया रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए परिवाद पत्र दाखिल की थी। इस पर न्यायालय के आदेश पर बड़हरिया थाना में प्राथमिकी दर्ज हुई है। दर्ज प्राथमिकी में वादिनी ने कहा है कि थाना क्षेत्र के पकड़ी पंचायत के सरपंच एबरार अहमद उर्फ लड्डन ने मेरे मकान की छत की ढलाई रोक दी और दो लाख रुपया की रंगदारी की मांग की और बोले कि जब तक तुम दो लाख रुपया नहीं देगी तुम्हारे छत की ढलाई नहीं होने देंगे। वादिनी दो लाख रुपया देने से इन्कार कर दी तो सरपंच ने उसके घर के छत का ढलाई रोक दी। इसकी लिखित शिकायत महिला द्वारा स्थानीय थाना से ले कर एसपी और डीआइजी सारण तक को देकर न्याय गुहार लगाई, लेकिन न्याय नहीं मिला सका। अंततः उसने तीन माह पहले सिवान सीजेएम कोर्ट में परिवाद पत्र दाखिल कर न्याय की गुहार लगाई। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है। जांच में दोषी पाए जाने परसरपंच को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026