Siwan News

विशेष कैंप के तहत जोड़े गए नए मतदाताओं के नाम

परवेज अख्तर/सीवान : निर्वाचन आयोग के निर्देश पर रविवार को विभिन्न प्रखंडों के बूथों पर बीएलओ द्वारा शिविर आयोजित कर नए मतदाताओं का नाम जोड़ने, मृत मतदाताओं का नाम हटाने तथा गलत फोटो, नाम, लिंग, जन्म तिथि आदि को संशोधित करने का कार्य किया गया। इस दौरान बूथों पर नाम जोड़वाने एवं संशोधित करने के लिए ग्रामीणों की भीड़ देखी गई। वहीं पदाधिकारियों द्वारा बूथों का निरीक्षण किया गया। भगवानपुर प्रखंड के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप लगा नए मतदाताओं का नाम जोड़ने के साथ-साथ नाम हटाने एवं सुधारने का भी काम किया गया। शनिवार को बीएलओ के साथ एसडीओ की बैठक का असर दिखा। इस बार सुपरवाइजर भी काफी सक्रिय दिखे। महिला बीएलओ महिला नया मतदाताओं का नाम जोड़ने के प्रति सजग दिखीं। वहीं बीडीओ डॉ. अभय कुमार भगवानपुर, सोंधानी, विलासपुर, ब्रह्मस्थान आदि पंचायतों के बूथों पर लगे विशेष कैंप में पहुंच निरीक्षण किया। भगवानपुर एसएस हाई स्कूल के बूथ संख्या 310 इसरत जहां एवं 311 पर रेनू कुमारी देवी, पंचायत भवन सारीपट्टी के बूथ 310 पर वशिष्ठ सिंह आदि ने विशेष कैंप लगा नए वोटरों का नाम जोड़ने का काम किया। प्रखंड कार्यालय परिसर में बूथ संख्या 255 पर प्रमिला देवी ने प्रपत्र 6 के तहत नया नाम जोड़ने, प्रपत्र 7 से हटाने एवं प्रपत्र 8 से नाम सुधारने की कार्रवाई की। सुपरवाइजरों में कृषि पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार मांझी, जेएसएस जितेंद्र कुमार, कल्याण पदाधिकारी बसंत कुमार, महिला पर्यवेक्षिका नीलम कुमारी, तुलिका कुमारी एवं रानी सोनी ने अपने आवंटित बूथों का निरीक्षण किया। वहीं लकड़ी नबीगंज प्रखंड के मदारपुर मतदान केंद्र संख्या 272 लोहिया भवन परिसर में रविवार को बीएलओ एवं संकुल समन्वयक राकेश कुमार के देखरेख में नए मतदाताओं के नाम जोड़ने हेतु कैंप लगाया गया, जिसमें नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए प्रपत्र 6 और विलोपित करने के लिए 7 एवं सुधर करने के लिए फार्म 8 भरवा कर दर्जनों नए मतदाताओं जिनकी उम्र 18 हो गई है जोड़ने का आवेदन लिया गया। मुख्य रूप से दीपक कुमार, दीपा देवी, जितेंद्र मांझी, शहाबुद्दीन, किरण देवी, संजू देवी, सोनू कुमार सिंह, श्रीकांत कुमार, सुरेश महतो अजहा खातून समेत दर्जनों लोगों से आवेदन लिए गए। उन्होंने कि शेष वंचित रह गए नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए अगली तिथि 28 अक्टूबर निर्धारित की गई है,जो शेष रह जाएंगे उनके नाम आगामी 28 को आयोजित कैंप में आवेदन लेकर जोड़ दिए जाएंगे मतदाता सूची में सुपरवाइजर सुपरवाइजर विनीता कुमारी और अन्य बीएलओ मौजूद थे। इसके अलावा सभी सभी 71 मतदान केंद्रों पर डीसीएलआर और वीडियो के साथ निर्देश पर कैंप लगाकर बीएलओ कर्मियों द्वारा नए मतदाताओं के नाम जोड़ने हेतु आवेदन लिए गए। पचरुखी प्रखंड के पपौर, सुरवाला पंचायत के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय घर्थवलिया एवं बड़कागांव के प्रांगण में रविवार को वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने के लिए शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान सैकड़ों लोगो का नाम वोटर लिस्ट में जोड़ने एवं सुधारने के लिए आवेदन लिया गया।इस मौके पर बीडीओ डॉ. मो. इस्माइल अंसारी ने खुद बूथों का निरीक्षण किया तथा संबंधित बीएलओ को निर्देश देते रहे।इसके अलावा महाराजगंज, दारौंदा, बसंतपुर, मैरवा, जीरादेई,बड़हरिया, आंदर समेत विभिन्न प्रखंडों में शिविर आयोजित कर बीएलओ द्वारा आवेदन प्राप्त किया गया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026