परवेज अख्तर/सीवान : सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने अपने ऐच्छिक कोष से निर्मित नौवा टोला गांव के अमर शहीद बीएसएफ के जवान विश्वास कुमार के स्मृति में पुस्तकालय भवन का उद्घाटन फीता काट कर किया। इससे पहले उन्होंने शहीद के फोटो पर फूलमाला चढ़ा नमन किया। इस दौरान समारोह को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि अमर शहीद विश्वास कुमार के शहादत 23 अक्टूबर 2014 को पूरा राष्ट्र को गौरवान्वित किया था। उन्होंने कहा कि शहीद विश्वास का बलिदान पर हम सब को फक्र है। उन्होंने कहा कि शहीद के सम्मान में स्थानीय लोगों की मांग पर 8 लाख 15 हजार 488 रुपये की लागत से पुस्तकालय का निर्माण करा सकून मिल रहा है। सांसद ने शहीद के पिता सेवानिवृत्त बीएसएफ के अधिकारी बृज किशोर सिंह को अंग वस्त्र भेट कर सलामी दी। सांसद ने देश के लिए जब देश का सिपाही सर्जिकल स्ट्राइक कर समारोह की अध्यक्षता मंडल भाजपाध्यक्ष अवधेश कुमार पांडेय तथा जबकि संचालन सुजीत कुमार पांडेय ने किया। समारोह को द्वारिका शरण पांडेय, बबन तिवारी, चंदन सिंह, प्रफ्फुल राज पांडेय, राजकिशोर पांडेय, दारा सिंह, पप्पू कुशवाहा, उप प्रमुख श्याम किशोर सिंह उर्फ़ मुन्ना सिंह ने संबोधित किया।इस मौके पर बीडीओ डॉ. अभय कुमार, सीओ योगेश दास भी उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…