परवेज अख्तर/सिवान : जिले के आंदर थाना के सुल्तानपुर दाहाबारी गांव में बुधवार की रात शरारती तत्वों ने एक युवक के खोंप में आग लगा दी, जिसमें हजारों की संपत्ति जलकर राख हो गई। इस मामले में दाहा बारी गांव निवासी शौखलाल लाल यादव ने गुरुवार को आंदर थाने में आवेदन देकर बताया है कि मैं भोजन कर रहा था तभी देखा कि मेरे घर के आगे रखे हुए खोप में अचानक आग लग गई। आग को बुझाने के लिए मैं हल्ला हंगामा किया तब तक खोप पूरी तरह जलकर राख हो गया था। खोप में रखा हुआ 10 बोरी गेहूं भी जल गया है। मुझे पूरा यकीन है कि शरारती तत्वों द्वारा ही आग लगाई गई है। पूर्व में एक सप्ताह पहले भी मेरे 6 फीट बने हुए दीवार को अज्ञात लोगों द्वारा तोड़ दिया गया था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…