परवेज अख्तर/सिवान : जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के मिश्रौली गांव में गुरुवार को आपसी विवाद में हुए मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। मिश्रौली निवासी नुरैशा खातून द्वारा स्थानीय थाने में दिए गए आवेदन पर पड़ोसी मुलाजिम अंसारी, मोहम्मदीन अंसारी, फैयाज उर्फ कादर अंसारी, आलम अंसारी, सलमान अंसारी और उमर अंसारी पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है। उसने बताया कि उक्त लोगों ने मेरे परिवार के सदस्य अबरुन खातून, शहाना खातून और आजाद अंसारी को लाठी डंडे और लोहे की रॉड से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया तथा घर में घुसकर सोने की चेन एवं जेब से एक हजार रुपये छीन लिया गया। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां से बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष दिलीप कुमार ने बताया कि नुरेशा खातून द्वारा दिए गए आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…