Siwan News

अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन

परवेज अख्तर/सिवान : चालक नागेंद्र की हत्या के बाद मैरवा धाम पर अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों पर पुलिस बल प्रयोग किए जाने खिलाफ कई राजनीतिक दलों के नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। इस कार्रवाई को पुलिस की तानाशाही एवं जनतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया गया है। राजद नेता अजय चौहान ने प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस लाठीचार्ज की निंदा करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस ने जिस तरह से लाठी चलाई वह लोकतंत्र पर आघात है। उन्होंने कहा कि पुलिस से हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग ग्रामीण कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने अपराधियों की गिरफ्तारी की बजाय ग्रामीणों पर लाठीचार्ज कर दिया। वहीं राजद नेता संजय कुमार सिंह ने पुलिस कार्रवाई की निंदा की। मो. इकबाल ने कहा कि पुलिस कार्रवाई तानाशाह सरकार चेहरे को उजागर करती है। उन्होंने कहा कि सत्ता में बैठे लोगों के इशारे पर यह कार्रवाई की गई है। उधर दरौली के माले विधायक सत्यदेव राम ने भी पुलिस लाठीचार्ज पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह कार्रवाई जन विरोधी है। उसे अपराधियों को पकड़ना चाहिए, लेकिन अपराधियों को पकड़ने की मांग करने वालों की पिटाई कर उनकी आवाज दबाने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा कि यह साफ हो गया कि इस सरकार मे पुलिस प्रशासन अपराधियों के पक्ष में खड़ा है। पूर्व विधायक अमरनाथ यादव ने कहा कि ग्रामीण शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024