परवेज अख्तर/सिवान: रेलवे प्रशासन द्वारा दीपावली और छठ के दौरान ट्रेनों में होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए 04016 / 04015 आनंद बिहार टर्मिनस- सहरसा-आनंद बिहार टर्मिनस पूजा विशेष गाड़ी का संचालन आनंद बिहार टर्मिनस से 23 अक्टूबर (रविवार) और 26 अक्टूबर (बुधवार) तथा सहरसा से 24 अक्टूबर(सोमवार) व 27 अक्टूबर (गुरुवार) को दो फेरों में करने का निर्णय लिया है।
04016 आनंद बिहार टर्मिनस- सहरसा पूजा विशेष गाड़ी 23 अक्टूबर एवं 26 अक्टूबर को आनंद बिहार टर्मिनस से 15:25 बजे प्रस्थान कर, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर, दूसरे दिन गोण्डा, गोरखपुर, सिवान से 07:02 बजे, छपरा से, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर,समस्तीपुर, बरौनी जंक्शन, बेगूसराय, खगड़िया, से छूटकर सहरसा 16:00 बजे पहुंचेगी । वापसी यात्रा में 04015 सहरसा – आनंद बिहार टर्मिनस पूजा विशेष गाड़ी 24 अक्टूबर एवं 27 अक्टूबर को सहरसा से 19:00 बजे प्रस्थान कर विभिन्न स्टेशन होते हुए सिवान से 03:02 बजे छूटकर विभिन्न स्टेशन होते हुए आनंद बिहार टर्मिनस 20:10 बजे पहुंचेगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…