Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

मुजफ्फरपुर के दो शराब तस्कर शराब के साथ सिवान में गिरफ्तार

परवेज़ अख्तर/सीवान:
उत्पाद विभाग टीम ने गुरुवार की अहले सुबह गुप्त सूचना के आधार पर मैरवा थाना क्षेत्र के करछुई बाजार के समीप से यूपी से शराब लेकर मुजफ्फरपुर जा रहे दो तरह शराब तस्करों को गिरफ्तार कर लिया. उत्पाद अधीक्षक प्रिय रंजन ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि यूपी से एक कार मे शराब आ रही है. करछुई बाजार के समीप उत्पाद विभाग टीम ने एक कार को शक के आधार पर रोककर तलाशी ली तो कार से116 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई. तभी उत्पाद विभाग टीम ने कार को जब्त करते हुए दोनों तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार तस्कर की पहचान मुजफ्फरपुर जिला की अहियापुर थाना क्षेत्र के विजय छपरा निवासी रामेश्वर साहनी के पुत्र वीरेंद्र साहनी और बृजनंदन साहनी का पुत्र राजकुमार सहनी के रूप में की गई. जिन्हें जेल भेज दिया गया.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026