परवेज अख्तर/सिवान : प्लास्टिक थैले पर प्रतिबंध को लेकर गठित टीम ने मैरवा में आधा दर्जन दुकानों पर छापेमारी की। पॉलीथिन थैली में सामान बेचते हुए पकड़े गए पांच दुकानदारों से दस हजार रुपये दंड फाइन वसूला गया। टीम में नगर पंचायत की कार्यपालक पदाधिकारी सीमा गुप्ता, प्रखंड विकास पदाधिकारी शैलेंद्र सिंह और राजदयाल यादव थे। इस संदर्भ में बताते हैं कि पॉलीथिन थैले पर लगे प्रतिबंध को पूर्णतः लागू कराने के लिए गठित टीम ने मैरवा धाम एवं मझौली चौक पर स्थित किराना दुकान कपड़े की दुकान और फल की आधा दर्जन दुकानों पर छापेमारी की। इस क्रम में पॉलीथिन थैले में सामान बेचते हुए पाए गए पांच दुकानदारों मे प्रत्येक से दो-दो हजार रुपये दंड वसूला गया और उन्हें चेतावनी दी गई कि वे प्रतिबंध का पूर्णतः अनुपालन करें अन्यथा आगे और अधिक दंड देना होगा। बाद में कार्यपालक पदाधिकारी सीमा गुप्ता ने बताया कि छापेमारी अभियान लगातार चलेगा। उन्होंने कहा कि पॉलीथिन थैले का इस्तेमाल करने वाले को जुर्माना भरना होगा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…