Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

दारौंदा में वाहन कोषांग के प्रभारी की अनुपस्थिति में नए गठित टीम को मिली जिम्मेदारी

परवेज़ अख्तर/सिवान:
बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2020 के तहत गठित वाहन कोषांग के प्रभारी कृषि पदाधिकारी सतीश कुमार सिंह को जिला में चुनाव कार्य के लिए 21 से 30 अक्टूबर तक जिलाधिकारी ने श्रीनगर में प्रतिनियुक्त किया है। वाहन कोषांग को सुचारु रूप से संचालन के लिए सोमवार को एक समिति गठित की गई। सहायक निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ दिनेश कुमार सिंह ने वाहन कोषांग के लिए विभिन्न कार्यों के लिए अलग-अलग कार्य का दायित्व सौंपा है। बीडीओ ने बताया कि गठित टीम में सभी वाहनों को रजिस्ट्रेशन कर पोर्टल पर दर्ज करने के लिए कार्यपालक सहायक रवि प्रकाश सिंह, विशाल प्रसाद, विकास कुमार को प्रतिनियुक्त किया गया है।

रजिस्ट्रेशन के बाद पोर्टल दर्ज करने वाले वाहनों को लॉक खोलना तथा पंजी संधारित के लिए विकास मित्र हरिलाल एवं राम द्वारिका राम को प्रतिनियुक्त किया गया है, कूपन भरने, इंधन पंजी संधारण के लिए विकास मित्र पृथ्वी राम एवं बेबी देवी तथा वाहनों को पकड़ने एवं कोषांग में रखने के लिए शिक्षक मिथिलेश तिवारी एवं बीआरपी अशोक कुमार सिंह को प्रतिनियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि इस कार्य को सुचारू रूप से संचालन करने का दायित्व संबंधित कर्मियों को दी गई है। अगर इस कार्य में किसी तरह की लापरवाही बरती गई तो विभागीय कार्रवाई के लिए भेजा जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026