Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

नौ दिवसीय विष्णु महायज्ञ की हुई पूर्णाहुति

परवेज अख्तर/सिवान : दरौली के बलिया में चल रहे नौ दिवसीय श्रीविष्णु महायज्ञ के अंतिम दिन शनिवार को बनारस से पधारी मानस मंदाकिनी सुधा पांडेय ने अपने प्रवचन के दौरान कहा कि रामायण चरित्र प्रधान ग्रंथ है। चित्त की सुंदरता से जगत प्रसन्न होते हैं, किंतु चरित्र की सुंदरता से जगदीश प्रसन्न होते हैं। श्रीराम की मर्यादा युगों-युगों तक संसार की पथ प्रदर्शन करती रहेगी। जिन्होंने पराए धन को मिट्टी का ढेला और दूसरे नारी को माता के समान सम्मान दिया। उन्होंने कहा कि राम के पूर्व संसार में केवल पतिव्रता धर्म चलता था, जिसमें स्त्री-पति को परमेश्वर मान कर उसके प्रति पूर्ण समर्पित रहती थी, लेकिन राम ने अपने राज्य में नारी व्रता संविधान पास किया। रामराज्य के समस्त पुरुषों को पत्नी के प्रति पूर्ण समर्पित रहने का नियम लागू किया गया। आज की वर्तमान दुर्दशा जब चारों ओर चरित्र का ह्रास हो रहा है। जब हमारे समाज में भ्र्ष्टाचार, दुराचार, व्यभिचार का तांडव मचा हो, ऐसे वातावरण में श्रीराम का चरित्र पथ प्रदर्शक का काम करता है। रामायण की शिक्षा समस्त समस्याओं का समाधान कर सकती हैं। वहीं उन्होंने कहा कि निष्काम भक्ति के बीना जीवन में शांति नहीं मिलती। जिसे कुछ नहीं चाहिए उसको परमात्मा स्वयं पूर्ति करता है। उन्होंने कहा कि सारा संसार कुछ न कुछ अपेक्षा लेकर परमात्मा की उपासना करता हैं, किंतु जो निष्काम भक्ति करता है वैसे भक्तों की उपासना परमात्मा करते हैं। मंच संचालन रतन श्रीवास्तव ने किया। मौके पर राधेश्याम मिश्र, त्रिभुवन मिश्र, जीतेन्द्र मिश्रा, अमर मिश्र, रामाकांत राम, मुन्ना चौरसिया थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024

सिवान: चोरी की बाइक के साथ एक चोर गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना की पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ एक चोर…

August 21, 2024

असांव: दो पक्षों में मारपीट, चार घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के छितनपुर गांव में बुधवार को बंटवारे को…

August 21, 2024