परवेज़ अख्तर/सिवान:- जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के धनौती गांव के समीप शुक्रवार की दोपहर एक अज्ञात वाहन की टक्कड़ से 14 वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल बच्ची को स्थानीय लोगों के द्वारा पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत में सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया. पीड़िता की पहचान थाना क्षेत्र के पश्चिमी हड़सर गांव निवासी यूनुफ़ अंसारी की 14 वर्षीय पुत्री रवीना खातून है. घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि रवीना सीवान की तरफ से एक बस में सवार होकर धनौती गांव के मोड़ के समीप उतरी इसी दौरान सड़क पार करने के क्रम में एक अज्ञात वाहन ने बच्ची को रौंद दिया. घटना के बाद अज्ञात वाहन मौके से फरार हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई.वहीं स्थानीय लोगों ने द्वारा गंभीर रूप से घायल बच्ची को आनन-फानन में पास के ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर बच्ची को सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…