सिवान: रमजान के महीने में जन्नत के दरवाजे खोल दिए जाते हैं: हाफिज मो.गुलाम जिलानी कादरी

  • रमजान के महीने में ही अल्लाह ने कुरान को आसमान से नीचे उतारा
  • रमजान के महीने में की गई इबादतों का सवाब दूसरे महीनों के मुकाबले कई गुना ज्यादा मिलता है।
  • ✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
    पचरुखी प्रखंड के माहपुर गांव स्तिथ मस्जिद के खतिबों इमाम हाफिज मो.गुलाम जिलानी कादरी ने रमजानुल मुबारक़ पर फजीलत बयान करते हुए कहा कि रमजान इस्लाम के सबसे पाक महीनों में शुमार है।हर मुसलमान की जिंदगी में रमजान के महीने की बेहद अहमियत होती है,क्योंकि इस महीने में जन्नत के दरवाजे खोल दिए जाते हैं।रमजान के महीने में की गई इबादतों का सवाब दूसरे महीनों के मुकाबले कई गुना ज्यादा मिलता है। इस महीने में अल्लाह अपने बंदों पर रहमतों की बरसात करता है। हर मुसलमान को रमजान के पाक माह का बेसब्री से इंतजार रहता है।रमजान के महीने में ही अल्लाह ने कुरान को आसमान से नीचे उतारा।जिसमें जीवन जीने के तरीके बताए गए हैं।रोजे की शुरुआत 2 हिजरी से हुई थी। हजरत मोहम्मद जब मक्का छोड़कर मदीना पहुंचे उसके एक साल बाद मुसलमानों को रोजा रखने का हुकुम आया।
  • कुरान की दूसरी आयत सूरह अल बकरा में रोजा को लेकर अल्लाह का हुक्म आया कि रोजा तुम पर उसी तरह फर्ज किया गया है।जैसे तुम से पहले लोगों पर फर्ज किया गया था।रोजा रखने का मकसद स्वयं के अंदर झांकने का मौका होता है। वह अपनी बुराइयों को दूर करता है।और एक नेक इंसान बनने के लिए इबादत करता है।नेक बंदों पर ही खुदा की रहमत और बरकत होती है।खतिबों इमाम हाफिज मो.गुलाम जिलानी कादरी ने कहा कि पैगंबर हजरत मुहम्मद सल्लाल्लाहु अलैहे व सल्लम ने फरमाया है कि जब रमजान का महीना आता है तो जन्नत के दरवाजे खोल दिए जाते है, और जहन्नुम के दरवाजे बंद कर दिए जाते हैं।शैतान को जकड़ दिया जाता है।
Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026