Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

शहर से अपहृत मासूम का अब तक सुराग नहीं

परवेज अख्तर/सिवान : सदर अस्पताल से 13 माह के दुधमुंहे बच्चे के लापता होने के 22 दिन बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा है। मासूम का सुराग नहीं मिलने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है तथा बच्चे की बरामदगी के लिए लगातार नगर थाना का चक्कर काट रहे हैं। इसके बावजूद पुलिस द्वारा कोई ठोस पहल नहीं की जा रही है। बता दें कि जिले के जीबी नगर थाना क्षेत्र के पांडेयपुर खम्हौरी गांव निवासी नरेश यादव की पत्नी किरण देवी अपने 13 माह के मासूम बच्चा सचिन कुमार को 10 अगस्त, को अपने साथ लेकर सदर अस्पताल आई थी। इसी बीच चार पहिया वाहन पर सवार अज्ञात लोगों ने उसके मासूम बच्चा सचिन कुमार को नाटकीय ढंग से अपहरण कर ले भागे तथा महिला के साथ अपहरणकर्ताओं ने मारपीट कर चमड़ा मंडी तरफ छोड़ दिया। बाद में पीड़ित महिला ने काफी खोजबीन करने के बाद तीन दिन बाद अपने घर पांडेयपुर खम्हौरी गांव पहुंची तो अपने ससुर इंद्रदेव यादव से पूरी घटना की बात बताई। इसके बाद दर्जनों की संख्या में परिजन सदर अस्पताल पहुंचे और अपने स्तर से छानबीन शुरू किए। बाद में अपहृत मासूम का कहीं सुराग नहीं लगने से परिजनों ने नगर थाना पुलिस का सहारा लिया और ससुर इंद्रदेव यादव के आवेदन पर नगर थाना में प्राथमिकी कांड सं. 531/18 धारा 363 भादवि के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है जिसमें अज्ञात लोगों को आरोपित किया गया है। बता दें कि घटना के इतने दिन बीत गए लेकिन आज तक पुलिस किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंची है। परिजन घटना के बाद से जिले के वरीय अधिकारी से लेकर थाना तक लगातार चक्कर काट रहे हैं। परिजनों का कहना है कि थाना पुलिस द्वारा सिर्फ आश्वासन मिलने से परिजनों की बेचैनी और बढ़ती जा रही है। परिजन अनहोनी की आशंका भी जता रहे हैं। घटना के बाद से अपहृत सचिन की मां किरण देवी का रोते-रोते बुरा हाल हो गया है। अपने बच्चे के वियोग में वह बेसुध हो गई है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024