Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

हसनपुरा के रजनपुरा में पड़ोसियों की पिटाई से वृद्धा की मौत, स्वजनों में मचा कोहराम

परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के एमएच नगर थाना क्षेत्र के रजनपुरा गांव में शुक्रवार की दोपहर गांव के ही लोगों ने एक वृद्धा की इतनी पिटाई कर दी कि उसकी मौत घटनास्थल पर हो गई। मृतका रजनपुरा निवासी बनवारी यादव की पत्नी भागमनी देवी बताई जाती है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच घटना की जांच में जुट गई। बताया जाता है कि सड़क में मिट्टी भरवाने को लेकर 7 अक्टूबर को बगल के ही रामानंद यादव और रतन यादव के घर से मारपीट हुई थी, इसमें रामानंद की पत्नी द्वारा थाने में आवेदन दिया था।

इसके बाद से रतन यादव के परिवार से लगातार विवाद बढ़ता गया। इसी बीच रामांनद की भाभी भागमनी देवी शुक्रवार को घर में अकेली थी तभी रतन यादव के परिवार वालों ने उसे मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस दौरान अधिक चोट लगने के कारण भागमनी देवी की मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिवान भेज दिया। मृतका के दो पुत्र व दो पुत्री हैं। सभी की शादी हो चुकी है। समाचार लिखे जाने तक स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी थी।

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024

सिवान: चोरी की बाइक के साथ एक चोर गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना की पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ एक चोर…

August 21, 2024

असांव: दो पक्षों में मारपीट, चार घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के छितनपुर गांव में बुधवार को बंटवारे को…

August 21, 2024