गुठनी

पोखर में डूबने से वृद्ध की मौत, मचा कोहराम

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के ताली कुर्महा गांव के तालाब में डूबने से एक वृद्ध की मौत हो गयी. शनिवार दोपहर ताली कुर्महा गांव निवासी परमात्मा यति (85) गांव के पोखरे के पास किसी काम से गये थे और पोहरा किनारे ज्योहीं पहुचे की पैर फिसल गया और पोखरे में डूबते चले गये. पोखरे के आसपास के लोग देखे की परमात्मा यति पोखरे किनारे गये और लौटे नही तो वहां पहुच खोजबीन शुरू की. ग्रामीणों को आभास हो गया कि वह पोखरे में डूब गये है आनन फानन में कई युवक पोखरे में घुस कर खोजना शुरू किया.

उधर ग्रामीणों की सूचना पर सीओ राकेश कुमार ने तीरबलुआ गांव से गोताखोरों को बुलाया लेकिन तबतक ग्रामीणों ने पोखरे से परमात्मा यति के शव को ढूंढ लिया. पोखरे से शव निकलते ही परिजनों का विलाप शुरू हो गया और परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम में भेजने इंकार कर दिया. थानाध्यक्ष मनोरंजन कुमार ने बताया घटना की जानकारी हुई मगर परिजनों ने पोस्टमार्टम नही करवाने की बात कही गयी इसलिये पुलिस हस्तक्षेप नहीं की. परिजनों का कहना था कि उनका उम्र 85 से अधिक था इसलिये पोस्टमार्टम नही कराया जाय. पंचायत के मुखिया मुरारी लाल श्रीवास्तव ने मौके पर पहुंच परिजनों को ढांढस दिलाया.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026