Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

चौथे दिन एसडीआरएफ की टीम ने डूबे युवक के शव को सरयू नदी से निकाला

परवेज अख्तर/सिवान : सरयू नदी के शिवालय घाट पर शनिवार को नहाने के दौरान डूबे युवक को चौथेे दिन मंगलवार को एसडीआरएफ की टीम ने चार घंटों के कड़ी मशक्कत के बाद खोज निकाला। हालांकि डूबे युवक का शव चार दिनोंं तक पानी के अंदर रहने से काफी फूूूला हुआ था। पुलिस शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम केे लिए सिवान भेज दिया। गौरतलब है कि गत शनिवार को डूबे युवक उपेंद्र राम (30) अपने मामा को को खाने पहुंचाने गया था। उसके मामा नदी में बन रहे पुल के निर्माण कार्य मजदूरी करते हैं। खाना देने के बाद उपेंद्र शिवालय घाट के पास नहाने लगा। नदी में पानी कम होने से नहाते-नहाते शिवालय घाट से करीब एक किलोमीटर दूर गहरे पानी मे चला गया और डूब गया। स्थानीय ग्रामीण एवं प्रशासन द्वारा स्थानीय गोताखोरों की मदद से तीन दिनों लगातार काफी खोजबीन किया जा रहा था, लेकिन डूबे युुवक का पता नहीं चलने पर स्थानीय प्रशासन के पहल पर मंगलवार बिहटा से एसडीआरएफ की टीम पहुंची। मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे एसडीआरएफ की टीम द्वारा सरयू नदी में खोजबीन शुरू की गई। खोजबीन के दौरान सीओ आनंद कुमार गुुुप्ता, थाानध्यक्ष संजीव कुुमार, एसडीआरएफ के एसआई दुर्गानंद, कमलेश कुमार, सत्येेंंद्र कुमार, मुुुखिया लाल बहादुर, सरपंच राजेंद्र यादव, धर्मेंद्र सहित अन्य स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024