परवेज अख्तर/सिवान : जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के पसीवर में 23 मई को अपहरण हुए मामले में एक आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक फरार बताया जा रहा है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि 23 मई को नालंदा जिला के कैरला निवासी प्राण मांझी के पुत्र गोविंदा मांझी का रहस्यमय ढंग से अपरहण हो गया था। इस मामले में अपहृता की मां ललीता देवी ने दारौंदा थाना में अपहरण की प्राथमिकी कांड संख्या 102/19 दर्ज कराई थी। दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि पिनर्थु निवासी सह ट्रैक्टर चालक राजू राम एवं एमकेएस के मालिक उमेश प्रसाद की मिलीभगत से मेरे पुत्र गोविंदा को गायब कर दिया गया है। एक बार दो लाख रुपये में मेरे पुत्र को देने के लिए राजू राम मांगी थी, लेकिन मैंने रुपए देने से इन्कार कर दिया था। इसलिए मेरे पुत्र को इन लोगों ने गायब कर दिया। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी राजू राम को गिरफ्तार कर लिया, जबकि ईट उद्योग के मालिक अभी भी फरार है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार प्रभाकर ने बताया कि इस मामले में ट्रैक्टर चालक राजू राम को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…