परवेज अख्तर/सिवान : जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के भठही गांव में मंगलवार को अपराह्न करीब तीन बजे ऑटो एवं कार की टक्कर में टेंपो चालक समेत पांच लोग घायल हो गए। बताया जाता है कि गुठनी की ओर से ऑटो सवारी लेकर मैरवा की ओर जा रहा था तथा मैरवा की ओर से कार आ रही थी। तभी भठही गांव के पास अचानक दोनों के आमने-सामने आ जाने से टक्कर हो गई। इसमें ऑटो पर सवार चालक समेत पांच लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को इलाज के लिए मैरवा अस्पताल भेजवाया। घायलों में हेमनारायण पांडेय, शुभावती देवी, इमरवाती देवी का इलाज स्थानीय पीएचसी में चल रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…