पटना: भागलपुर स्थित घंटाघर चौक पर बुधवार को आशिकी में पगलाए प्रेमी की प्रेमिका की मां ने भूत उतार दी। प्रेमी और प्रेमिका चौक पर एक साथ खड़े कुछ बातें कर रहे थे। इसी दौरान उनपर लड़की की मां और बहन की नजर पड़ गई। जिसके बाद दोनों गुस्से से लाल हो गए। बीच सड़क पर ही मां और बहन ने प्रेमी की पिटाई शुरू कर दी।
चौक से लड़के की पिटाई करते हुए लड़की की मां और बहन उसे संकटमोचन हनुमान मंदिर तक ले आए। तभी कुछ स्थानीय लोगों ने बीच बचाव कर दोनों को अलग किया। लड़का और लड़की मारवाड़ी कालेज के छात्र हैं। जानकारी के मुताबिक लड़का (प्रेमी) की पिटाई देख प्रेमिका (लड़की) अपनी मां और बहन से ही उलझ गई। वह बार बार अपनी मां और बहन का हाथ पकड़ रही थी। तब उन लोगों ने लड़की को भी पीट दिया।
इस पिटाई में लड़की का होठ कट गया। इस दौरान करीब एक घंटे तक बीच सड़क पर ही ड्रामा चलता रहा। स्थानीय कई राहगीर भी लड़के की पिटाई होता देख रुक गए। उन लोगों ने लड़की की मां और बहन को रोकने के प्रयास किया, किंतु हाथ और चप्पलों से लगातार लड़के की पिटाई होती रही। किसी तरह दोनों को अलग किया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…