Categories: पटना

फिर हुआ पुलिस पर हमला…..थानेदार घायल….अतिक्रमण हटाने गई पुलिस पर पथराव के बाद मची अफरा-तफरी

बक्सर: शहर के सेंडी गेट के समीप सड़क पर किए गए अतिक्रमण को हटाने गई पुलिस पर अतिक्रमणकारियों ने पथराव कर दिया। पथराव होने पर जेसीबी लेकर चालक भागने लगा। इस बीच जेसीबी पलट गई। जेसीबी की चपेट में आने से नगर थानाध्यक्ष दिनेश मालाकार गंभीर रूप से घायल हो गए। माहौल को बिगड़ते देख पुलिस ने हलका बल प्रयोग का स्थिति पर नियंत्रण पा लिया। थानाध्यक्ष को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जाता है कि शहर के सेंडी गेट के समीप सड़क किनारे झोपड़ी बनाकर तिलकुट बनाने वालों ने अतिक्रमण कर लिया है। इस मामले में हाईकोर्ट के आदेश के बाद बीडीओ दीपचंद्र जोशी, सीओ प्रियंका राय तथा थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ अतिक्रमण हटाने के लिए सेंडी गेट पहुंच गए। जेसीबी से सड़क किनारे बनाई गई झोपड़ियां हटाया जाने लगा। इसी बीच एक झोपड़ी में आग लग गई और अतिक्रमणकारी भड़क गए। उन्होंने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। पथराव शुरू होने पर जेसीबी लेकर चालक भागने लगा। इसी दौरान जेसीबी पलट गई, जिसकी चपेट में आने से नगर थानाध्यक्ष गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024