परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के घुरघाट गांव में पंचायत भवन के समीप रविवार की रात हुए चोरी के मामले में शामिल दो अन्य चोर को सिसवन थाना कि पुलिस ने घुरघाट गांव से गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि गिरफ्तार चोर गोलू कुमार साह कि निशानदेही पर दोनों की गिरफ्तारी हुई।दोनों चोर घुरघाट गांव के मंजीत कुमार साह एवं लालू मियां है। बताते चलें कि रविवार की रात घुरघाट गांव निवासी प्रभूनाथ प्रसाद की किराना दुकान सेंध मारकर 70 हजार नगदी समेत लगभग 30 हजार रुपये की संपत्ति चोरी कर ली थी।सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने संदेह के आधार पर गांव के ही गोलु कुमार साह को पकड़ा तो उसने दुकान मे चोरी कि बात स्वीकार कि तथा चोरी मे शामिल अपने साथियों का नाम बताया।उसके बाद पुलिस ने गोलु कि निशानदेही पर दोनों की गिरफ्तारी हुई।चोरी मे शामिल एक चोर अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।शिवजी प्रसाद ने सोमवार की देर शाम सिसवन थाना में चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई है।गिरफ्तार चोरों को मंगलवार को जेल भेज दिया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…