Categories: पटना

एक जगह से तीन व कुल 5 शव बरामद, संबंधित क्षेत्र में सनसनी

पटना: मधेपुरा जिले के मुरलीगंज थानाक्षेत्र के चामगढ़ अन्तर्गत भित्ता टोला में सड़क किनारे तीन शव मिला है। दो बच्ची व एक महिला का शव है। बताया जा रहा है कि हत्या कर शव को फेंक दिया गया। पहचान अब तक नहीं हो पाई है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच कर रही है।

जिले में रविवार को अलग-अलग जगहों पर पांच अज्ञात शव मिले हैं। मुरलीगंज थानाक्षेत्र के बेलो पंचायत अंतर्गत चामगढ़ भीता टोला पुल के समीप तीन शव मिले हैं। ये दो बच्ची और एक महिला के शव हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि एक ही परिवार के तीनों सदस्य हैं और हत्या कर शव को फेंक दिया गया है। तीनों शवों की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। महिला की हत्या गला में रस्सी से दबाकर करने की संभावना है, जबकि दोनों बच्ची का शव बोरे में भरकर फेंका गया था।

वहीं दूसरी घटना भर्राही ओपी क्षेत्र अंतर्गत बुधमा में रेलवे ट्रैक की है। यहां एक 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि, इस मामले में भी शिनाख्त नहीं हो पाई है। आस पास के गांवों में सूचना दी गई है।

वहीं आलमनगर थानाक्षेत्र में नदी से एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। मौके पर दर्जनों की संख्या में लोग पहुंचे और शिनाख्त कर रहे हैं। हालांकि, शव बहकर आया है, ऐसा कहा जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस तफ्तीश में जुट गई है। मधेपुरा में जिन-जिन जगहों से शव मिले, वहां सनसनी का माहौल है। पहले मामले के बाद से इलाके के लोग डरे-सहमे हैं सभी ट्रिपल हत्याकांड की आशंका जाहिर कर रहे हैं।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024