हसनपुरा

सिवान के हसनपुरा में चोरी के बाइक के साथ एक धराया।

परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के एम एच नगर थाना के उसरी बुजुर्ग स्थित एक किराना दुकान के सामने से पुलिस ने शुक्रवार की सुबह चोरी के बाइक के साथ एक को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्ति रघुनाथपुर थाना के हरनाथपुर निवासी श्रीनिवास राय पिता बनारसी राय है। बताया जाता है कि उक्त व्यक्ति उसी बाइक से उसरी में चोकर खरीदने के लिए आया था। तभी उसी दौरान उसरी काली स्थान निवासी विनोद यादव पिता बीरन यादव ने अपनी बाइक की पहचान कर ली। जो बीते सात-आठ माह पहले भिखपुर एक शादी समारोह में गए थे। जहां शादी समारोह से बाइक चोरी हो गई थी। वही विनोद यादव ने गाड़ी की पहचान होते ही इसकी सूचना एमएच नगर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने उक्त स्थल पहुचकर बाइक सहित युवक को पकड़ थाना लाया। वही युवक का कहना है कि गांव के ही एक व्यक्ति के माध्यम से गाड़ी खरीदे है। वही थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि पुलिस इस मामले की गहन जांच करते हुए असली चोर को तलाश कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024