परवेज अख्तर/सिवान:
जिले के लकड़ी नवीगंज ओपी थाना क्षेत्र के शरीफ जलालपुर गांव में मृतक जगन्नाथ महतो का शव पहुंचते ही कोहराम मच गया! मृतक की पतोहू रेखा देवी पुत्री मानती देवी पुत्र दिलीप महतो और अन्य परिजनों के चीख चीत्कार से उपस्थित लोग द्रवित हो गये। मृतक का पुत्र दिलीप महतो अपने पिता के शव से लिपट कर कह रहा था कि अब हम किस को अपना पिता कहेंगे और बिलख बिलख कर रो रहा था।
इस घटना के बाद मातमी सन्नाटा पसर गया है। मृतक जगन्नाथ महतो परिवार का एकमात्र जीविकोपार्जक था जिसको खोने का मलाल गांव वासियों को भी है। मृतक काफी मिलनसार एवं मृदुभाषी स्वभाव का था। ज्ञात रहे कि भूमि विवाद मामले में मृतक के अलावे अन्य पतोहू रामावती देवी निशा कुमारी पौत्री गंभीर रूप से घायल होने से सिवान सदर के चिकित्सकों ने पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया है जो जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…