Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सिवान में 27 दिन बाद सदर अस्पताल में ओपीडी शुरू

परवेज अख्तर/सीवान :- वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण को लेकर पिछले 27 दिनों से जारी लाकडाउन के बाद आज सीवान जिले के लोगों को एक सुखद समाचार प्राप्त हुआ है। जहा जिला प्रशासन ने राज्य सरकार के निर्देश पर पिछले 27 दिनों से सदर अस्पताल के ओपीडी सेवा को बहाल करने का फरमान जारी किया है ।जिला पदाधिकारी अमित कुमार पांडेय द्वारा जारी आदेश में यह बताया गया है कि जिले के इकलौते सदर अस्पताल मे आज ओपीडी सेवा को ओपन कर दिया गया है। और सीवान के गरीब एवं सामान्य मरीजों को चिकित्सकीय सुविधा के साथ-साथ पैथोलॉजी एवं अन्य जांच सुविधाओं के लिए सदर अस्पताल प्रशासन को निर्देशित किया गया है ।उल्लेखनीय है कि पिछले 27 दिनों से बंद चल रहे हैं ओपीडी के कारण जिले के गरीब और कमजोर वर्ग के साथ साथ अन्य रोगियों को चिकित्सकीय लाभ लेने में काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा था ।लाकडाउन के कारण अधिकांश चिकित्सकों द्वारा अपनी सेवाएं बंद कर दी गई थी और गरीब एवं असहाय मरीजों को निजी चिकित्सकों के भरोसे ही स्वास्थ्य लाभ की उम्मीद थी, 27 दिनों के बाद शुरू हुए ओपीडी सेवा के बाद गरीब असहाय एवं कमजोर वर्गों के लोगों में काफी प्रसन्नता देखी गई।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026